क्या गूगल को कोई चुनौती दे सकता है?

मनोज जी,
इसमें कोई शक नहीं कि आज Google दुनियां में सबसे पॉपुलर है। गूगल को अमूमन सर्च इंजन तक ही लोग जानते हैं मगर गूगल केवल सर्च इंजन के लिए ही नहीं अपितु अपने Android Operating System के लिए भी ज्यादा प्रसिद्ध है इसके अलावा YouTube भी गूगल का ही हो चुका है।
Internet की दुनियां में एकछत्र राज कायम करने हेतु गूगल ने कई प्रयास किये जिसमे वह शुरूआती दौर में फेल भी हुआ जिसका सबसे बड़ा उदहारण है - Orkut , G Plus , Google Wave जैसे अन्य छोटे बड़े प्रोडक्ट का विफल हो जाना। एक तरफ गूगल के कई इनोवेशन विफल होते गए तो एक तरफ Google Search नित रोज नए मकाम हासिल करता चला गया और फिर एक दिन ऐसा आया जब गूगल ने Email की दुनियां पर भी अपना राज कायम कर लिया Gmail को बनाकर। बात यहीं नहीं रुकी, जब YouTube वीडियो सर्च इंजन के रूप में उभरने लगा तो गूगल ने उसकी बोली लगाकर उसे खरीद लिया। बदलती मोबाइल तकनीकि का भी फायदा गूगल को ही मिला जब मोबाइल बाजार में एंड्राइड काबिज हो गया।
किन्तु इतिहास गवाह है कि हर बड़े एवं शक्तिशाली राजा का पतन हो ही जाता है। गूगल के भी साथ कुछ ऐसा ही होने लगा धीरे धीरे।
Amazon , Facebook , Twitter , Whatsapp , Instagram और Linkedin जैसे अन्य प्रोडक्ट बड़ी ताकत के साथ उभरने लगे और देखते ही देखते Google Search का एक बड़ा user base उनके हाथ में जाने लगा।
बेशक आज भी पूरी दुनियां में Google Search का इस्तेमाल करीब 85% तक किया जाता है किन्तु Amazon , Facebook से उसे कड़ी टक्कर मिल रही है। Product Purchase से संबंधित अधिकांश Query अब Amazon के हाथ में चली गयी है। Product Branding एवं Popularity का क्षेत्र काफी हद तक Facebook ने समेट लिया है। इनके अतिरिक्त Twitter , Whatsapp , Instagram , Linkedin भी हिस्सेदार बनते जा रहे हैं। आज गूगल की कमाई सर्च इंजन से काफी कम हो चुकी है जो इनकी कमाई का प्रमुख आधार है। हां, किन्तु Android की सफलता ने गूगल को संजीवनी जरूर प्रदान की है।
Manual Search Query की दुनियां अब फीकी पड़ती जा रही है और अब ज़माना A.I का आ चुका है। Alexa Assistant और Google Assistant के बीच प्रतिस्पर्धा चल रही है , इसमें Apple और Facebook का कूदना अभी बाकी है।
निःसंदेह आने वाले अगले 10 सालों में Google की बादशाहत आधे से भी कम रह जाएगी।
धन्यवाद

Comments